List of Latest Appointment in India 2022

List of Latest Appointment in India 2022: महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022

List of Latest Appointment in India 2022: Bank, RRB, SSC, UPSC, PSC में सफलता पाने के लिए ‘New Appointment in India 2022’ पढ़ें।

List of Latest Appointment in India 2022
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

करेंट अफेयर्स के इस अंक में सभी अति महत्वपर्ण प्रश्नों को शामिल करने की पूरी कोशिश की गई है। जिससे परीक्षार्थियों को परेशान ना होना पड़े, उन्हें सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर एक स्थान पर ही मिल सकें। उम्मीद करता हूँ कि परीक्षार्थियों को करेंट अफेयर्स में सर्वाधिक अंक लाने में पूरी मदद मिलेगी।

List of Latest Appointment in India 2022 (महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022)

> Chief Justice of Supreme Court

Q: हाल ही में किसे भारत के सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया है?

Ans: उदय उमेश ललित

Explanation: यू यू ललित 49 वें मुख्य न्यायधीश होंगे, जबकि 48 में मुख्य न्यायधीश एन वी रमना है। मुख्य न्यायधीश एनवी रमना का कार्य कार्यकाल 26 अगस्त 2022 को समाप्त हो जाएगा। जबकि 27 अगस्त 2022 को नवनियुक्त न्यायधीश यू यू ललित शपथ ग्रहण करेंगे। नवनियुक्त 49 वें मुख्य न्यायधीश का कार्यकाल कुल 75 दिन यानी कि 2 माह और 2 सप्ताह का होगा। यू यू ललित 8 नवंबर 2022 तक मुख्य न्यायधीश के पद पर कार्यरत रहेंगे। यू यू ललित के बाद जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ 50 वें मुख्य न्यायधीश बनेंगे। जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ 2 वर्ष तक मुख्य न्यायधीश का कार्यभार संभालेंगे। सुप्रीम कोर्ट सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना 28 जनवरी 1950 को हुई थी। वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय के कुल न्यायधीशों की संख्या 34 है। भारत के प्रथम न्यायधीश हीरालाल जे कानिया थे। मुख्य न्यायधीश को शपथ राष्ट्रपति दिलाते हैं। मुख्य न्यायधीश अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को सौंपता है।

> FICA President

Q: हाल ही में किसे फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (FICA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

Ans: लिसा स्टालेकर 

Explanation: लिसा स्टालेकर एफ आई सी ए की पहली महिला अध्यक्ष बनी है। यह आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रही है। फीका की स्थापना 1998 में हुई थी।

> FIDE Deputy President

Q: हाल ही में किसे अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

Ans: विश्वनाथ आनंद

Explanation: भारत के विश्वनाथन आनंद को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि नवनियुक्त अध्यक्ष रूस के आर्केडी वोकोरविच हैं।

List of Latest Appointment in India 2022 (महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022)

> CEO NITI Ayog

Q: हाल ही में किसे नीति आयोग के नए सी ई ओ नियुक्त किया गया है?

Ans: परमेश्वर अय्यर

Explanation: नवनियुक्त नीति आयोग के नए सीईओ (परमेश्वर अय्यर) , अमिताभ कांत का स्थान लेंगे।  नीति आयोग की स्थापना 1 जनवरी 2015 को योजना आयोग के स्थान पर हुई थी। नीति आयोग एक गैर संवैधानिक निकाय है। इस नीति आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इसके नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुमन की बेरी तथा नवनियुक्त सीईओ परमेश्वर अय्यर हैं।

> GAIL President & Managing Director

Q: हाल ही में किसे गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?

Ans: संदीप कुमार गुप्ता

Explanation: संदीप कुमार गुप्ता को गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है

> Deputy President of NITI Ayog

List of Latest Appointment in India 2022 (महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022)

Q: हाल ही में नीति आयोग के उपाध्यक्ष के लिए राजीव कुमार के स्थान पर किसे नियुक्त किया गया है?

Ans: सुमन के बेरी

Explanation: सुमन के बेरी तीसरी उपाध्यक्ष बने हैं। यह वर्ल्ड बैंक में कार्य कर चुके हैं तथा भारतीय अर्थ अर्थशास्त्री भी रहे हैं।

> Lokpal President

Q: हाल ही में नवनियुक्त लोकपाल के कार्यवाहक अध्यक्ष कौन बने हैं?

Ans: प्रदीप कुमार मोहंती

Explanation: प्रदीप कुमार मोहंती, पिनाकी चंद्र घोष का स्थान लेंगे। लोकपाल भारत के भारत में जनहित का प्रतिनिधित्व करने वाला निकाय है। इस निकाय में एक अध्यक्ष तथा 8 सदस्य होते हैं। लोकपाल के पहले अध्यक्ष पिनाकी चंद्र घोष थे।

List of Latest Appointment in India 2022 (महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022)

> CSIR Vice President

Q: हाल ही में किसे वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?

Ans: डॉ कलाइ सेल्वी

Explanation: डॉ कलाइ सेल्वी सीएसआईआर की पहली महिला महानिदेशक बनेगी। मुख्यालय नई दिल्ली,  स्थापना वर्ष 1942 

> Sherpa G-20

Q: हाल ही में किसे G-20 का नया शेरपा बनाया गया है?

Ans: अमिताभ कांत

Explanation: अमिताभ कांत पूर्व में नीति आयोग के सीईओ रहे हैं। शेरपा का कार्य G-20 शिखर सम्मेलन के लिए योजना बनाना होता है। G-20 शिखर सम्मेलन में होने वाले कार्यों को इंप्लीमेंट करने में भी शेरपा का मुख्य कार्य होता है। दरअसल जी-20 देशों का एक अनौपचारिक समूह है। इस समूह में 19 देश तथा यूरोपीय संघ शामिल है। इस जी-20 समूह की स्थापना 26 सितंबर 1999 में हुई थी। इस जी-20 समूह में भारत भी शामिल है। जी-20 समूह का पहला शिखर सम्मेलन 2008 में अमेरिका में हुआ था। G-20 का 17 वां शिखर सम्मेलन 2022 में इंडोनेशिया में संपन्न हुआ। जबकि 18 वां शिखर सम्मेलन 2023 में भारत देश में आयोजित होगा।

List of Latest Appointment in India 2022 (महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022)

> Chief Economist World Bank

Q: हाल ही में किस व्यक्ति को विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया गया है?

Ans: इंदरमीत गिल

Explanation: विश्व बैंक की स्थापना 1945 में हुई थी। और इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी सी में स्थित है।

> Sri Lanka – President

Q: हाल ही में कौन व्यक्ति श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बने हैं?

Ans: रानिल विक्रमसिंघे

Explanation: रानिल विक्रमसिंघे को 21 जुलाई 2022 को श्रीलंका का नया राष्ट्रपति बनाया गया है। इससे पूर्व मई 2022 में विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बने थे। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति  गोतबाया राजपक्षे  तत्कालीन आर्थिक संकट के कारण देश छोड़कर चले गए। गोतबाया राजपक्षे के देश छोड़ने के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को नया राष्ट्रपति बनाया गया है। 22 जुलाई 2022 को दिनेश गुणवर्धने को श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री बनाया गया है।

> Members Rajya Sabha

Q: जुलाई 2022 में राज्यसभा में राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्यों की कितनी संख्या है?

Ans: 4

Explanation: तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुल 4 सदस्यों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।
यह 4 मनोनीत सदस्य हैं-
पी टी उषा : पी टी उषा को पावली एक्सप्रेस तथा उड़न परी के नाम से जाना जाता है। यह एथलीट खिलाड़ी रही है और केरल राज्य से संबंधित रही है।
इलैयाराजा : इन्हें संगीत ज्ञानी के रूप में जाना जाता है। यह एक संगीतज्ञ रहे हैं, जो कि तमिलनाडु राज्य से संबंधित है।
वीरेंद्र गारू : फिल्म निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर रहे हैं। यह आंध्र प्रदेश राज्य से संबंधित है।
डॉ वीरेंद्र हेगड़े : यह एक समाज सेवी हैं और कर्नाटक राज्य से संबंधित है। भारतीय संविधान में उल्लेखित अनुच्छेद 80 राज्य सभा के गठन से संबंधित है। अनुच्छेद 80 के अनुसार राज्यसभा में 250 सदस्यों की अधिकतम संख्या हो सकती है। वर्तमान में यह संख्या 245 है। 250 सदस्यों में 12 सदस्यों को भारतीय राष्ट्रपति मनोनीत करता है। यह 12 सदस्य साहित्य, विज्ञान, कला और समाजसेवी होना चाहिए। वर्तमान में केवल 3 सदस्यों के लिए ही स्थान रिक्त है।

> CII President

Q: हाल ही में कौन व्यक्ति भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष (CII) के रूप में नियुक्त हुए हैं?

Ans: आर दिनेश

Explanation: आर दिनेश को इस पद के लिए संजीव बजाज का स्थान दिया गया। इस परिषद की स्थापना 1995 में हुई थी। जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

> BCCI Lokpal

Q: हाल ही में किसे बीसीसीआई का नया लोकपाल नियुक्त किया गया है?

Ans: विनीत सरन

Explanation: विनीत सरन दूसरे बीसीसीआई के लोकपाल हैं जबकि पहले लोकपाल डी के जैन थे।

List of Latest Appointment in India 2022 (महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022)

> KVIC President

Q: हाल ही में किसे खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?

Ans: मनोज कुमार

Explanation: मनोज कुमार खादी और ग्रामीण उद्योग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए हैं। जो कि विनय कुमार सक्सेना का स्थान ग्रहण करेंगे। विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली के नए राज्यपाल के रूप में चुना गया है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग की स्थापना का वर्ष 1956 है। तथा इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

> IB Director

Q: हाल ही में कौन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के नवनियुक्त निदेशक बने हैं?

Ans: तपन कुमार डेका

Explanation: इंटेलिजेंस ब्यूरो भारत की खुफिया एजेंसी है। जिसके नवनियुक्त निदेशक तपन कुमार डेका है। इन्होंने अरविंद कुमार का स्थान लिया है। इस खुफिया एजेंसी की स्थापना1887 में हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

> Bihar Chief Minister

List of Latest Appointment in India 2022 (महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022)

Q: हाल ही में कौन बिहार के नए मुख्यमंत्री बने हैं?

Ans: नितीश कुमार

Explanation: नितीश कुमार आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। जबकि बिहार के नए डिप्टी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बने हैं।

> NIA Director General

Q: हाल ही में किस व्यक्ति को राष्ट्रीय जांच एजेंसी का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है?

Ans: दिनकर गुप्ता

Explanation: नवनियुक्त महानिदेशक दिनकर गुप्ता पंजाब के पूर्व डीजीपी रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एक संघीय एजेंसी है। जिसे भारत में आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए बनाया गया था। इस एजेंसी की स्थापना 2008 में हुई है। इस एजेंसी का मुख्य मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

List of Latest Appointment in India 2022 (महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022)

> Chief Election Commissioner

Q: हाल ही में किसे भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है?

Ans: राजीव कुमार

Explanation: नवनियुक्त राजीव कुमार 25 वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। तथा इन्होंने सुशील चंद्रा का स्थान ग्रहण किया है।

> NIC Director General

Q: हाल ही में किसे नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर का महानिदेशक बनाया गया है?

Ans: राजेश गेरा

Explanation: इस सेंटर की स्थापना 1976 में हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसका मुख्य कार्य केंद्र और राज्य सरकारों को टेक्नोलॉजी से संबंधित जुड़े सभी प्रकार के समाधान देना है।

List of Latest Appointment in India 2022 (महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022)

> MGNREGA Lokpal

Q: हाल ही में किस व्यक्ति को मनरेगा का नया लोकपाल नियुक्त किया गया है?

Ans: एन जे ओझा

Explanation: मनरेगा को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कहा जाता है।

> PCI President

Q: हाल ही में किसे भारतीय प्रेस परिषद का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

Ans: रंजना प्रकाश देसाई

Explanation: रंजना प्रकाश देसाई ने पूर्व अध्यक्ष चंद्रमौली कुमार प्रसाद का स्थान ग्रहण किया है। पीसीआई को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया कहते हैं। इस परिषद को 4 जुलाई 1966 को स्थापित किया गया था। इस परिषद का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

> PMO Office Director

Q: किस व्यक्ति को प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक नियुक्त किया गया है?

Ans: श्वेता सिंह

Explanation: श्वेता सिंह को प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक नियुक्त किया गया है।

> BSE President

Q: कौन व्यक्ति बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के नवनियुक्त अध्यक्ष बने हैं?

Ans: एस एस मुंद्रा

Explanation: एस एस मुंद्रा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के नवनियुक्त अध्यक्ष बने हैं।

> NSE Managing Director & CEO

Q: किस व्यक्ति को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का नया प्रबंध निदेशक एवं सीईओ बनाया गया है?

Ans: आशीष कुमार चौहान

Explanation: इन्होंने पूर्व निदेशक विक्रम लिमय का स्थान ग्रहण किया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना 1992 में हुई थी। इस एक्सचेंज का मुख्यालय मुंबई में बनाया गया।

> CBSC Board Director

Q: हाल ही में किस व्यक्ति को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

Ans: निधि छिब्बर

Explanation: इन्होंने पूर्व अध्यक्ष विनीत जोशी का स्थान ग्रहण किया है। सीबीएसई बोर्ड का स्थापना वर्ष 2 जुलाई 1929 है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

> IBA Director

List of Latest Appointment in India 2022 (महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022)

Q: किस व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) की एथलीट समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

Ans: लवलिना बोरगोहेन

Explanation:iv-a अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन पूरे विश्व में आयोजित होने वाली बॉक्सिंग खेलों को रेगुलेट करता है। इस एसोसिएशन का स्थापना वर्ष 1946 है। इस एसोसिएशन का मुख्यालय लुसाने (स्वीटजरलैंड) में बनाया गया है।

> UN Permanent Representative

Q: किस व्यक्ति को संयुक्त राष्ट्र में भारत का नया स्थाई प्रतिनिधि बनाया गया है?

Ans: रुचिरा कंबोज

Explanation: रुचिरा कंबोज संयुक्त राष्ट्र में भारत का नया स्थाई प्रतिनिधि बनाया गया है।

List of Latest Appointment in India 2022 (महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022)

> ICC General Manager

Q: हाल ही में किस व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है?

Ans: वसीम खान

Explanation: वसीम खान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।

> SBI Managing Director

Q: हाल ही में किस व्यक्ति को एसबीआई का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है?

Ans: आलोक कुमार चौधरी

Explanation: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना वर्ष 1955 है। इसका मुख्यालय मुंबई में बनाया गया है। वर्तमान में एसबीआई के अध्यक्ष के रूप में दिनेश कुमार खारा कार्यरत हैं।

List of Latest Appointment in India 2022 (महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022)

> Advisor PM Narendra Modi

Q: किस व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है?

Ans: तरुण कपूर

Explanation: तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

> Foreign Secretary

Q: हाल ही में किस व्यक्ति को नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है?

Ans: विनय मोहन कात्रा

Explanation: इन्होंने पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान ग्रहण किया है।

> CIA Chief Technology Officer

Q: हाल ही में कौन व्यक्ति अमेरिकी खुफिया एजेंसी (CIA) के नए मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी बने हैं?

Ans: नंदमूल चंदानी

Explanation: यह भारतीय मूल के आईटी विशेषज्ञ रहे हैं। यह पहले भारतीय हैं जिन्हें इस पद के लिए नियुक्त किया गया है।

> Chief Economic Advisor

Q: हाल ही में किस व्यक्ति को देश के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाए गए हैं?

Ans: डॉ. वी अनंत नागेश्वर

Explanation: डॉ. वी अनंत नागेश्वर को देश के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाए गए हैं।

> Maharashtra Chief Minister

Q: महाराष्ट्र राज्य के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री कौन बने हैं?

Ans: एकनाथ शिंदे

Explanation: एकनाथ शिंदे शिवसेना पार्टी से संबंधित हैं।

List of Latest Appointment in India 2022 (महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022)

> IAF Director General

Q: किस व्यक्ति को भारतीय वायु सेना का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है?

Ans: संजीव कपूर

Explanation: भारतीय वायु सेना का स्थापना वर्ष 8 अक्टूबर 1932 है। 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। वायु सेना के वर्तमान उप प्रमुख संदीप सिंह है।

> 75th Grand master

Q: कौन व्यक्ति भारत के 75 वें ग्रैंड मास्टर बने हैं?

Ans: वी प्रणव

Explanation: वी प्रणब रोमानिया में आयोजित टूर्नामेंट को जीतकर भारत के 75 में ग्रैंड मास्टर बने हैं। यह मात्र 25 वर्ष के हैं और चेन्नई से संबंधित है।

> ISRO President

List of Latest Appointment in India 2022 (महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022)

Q: हाल ही में किस व्यक्ति को ISRO का नया अध्यक्ष बनाया गया है?

Ans: डॉ एस सोमनाथ

Explanation: डॉ एस सोमनाथ प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक रहे हैं। इस अनुसंधान की स्थापना का वर्ष 1969 है। जिसका मुख्यालय बेंगलुरु (कर्नाटक) में स्थित है।

> DRDO Chairman

Q: कौन व्यक्ति रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के नए चेयरमैन बने है?

Ans: डॉ जी सतीश रेड्डी

Explanation: डॉ जी सतीश रेड्डी वर्तमान में डीआरडीओ के चेयरमैन हैं। इसकी स्थापना का वर्ष 1 जनवरी 1958 है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में बनाया गया है।

List of Latest Appointment in India 2022 (महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022)

> Top Science Advisor of US President

Q: किसी व्यक्ति को अमेरिकी राष्ट्रपति का शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है?

Ans: डॉ भारती प्रभाकर

Explanation: डॉ भारती भारतीय मूल से संबंधित प्रसिद्ध वैज्ञानिक हैं। यह पहली भारतीय महिला हैं, जिन्हें यह कार्यभार सौंपा गया है।

> Secretary & Defense Advisor of US Vice President

Q: हाल ही में कौन महिला अमेरिकी उपराष्ट्रपति का कार्यकारी सचिव एवं रक्षा सलाहकार बनाया गया है?

Ans: शांति सेठी

Explanation: वर्तमान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं। भारतीय महिला नौसैनिक सेठी को इनका कार्यकारी सचिव एवं रक्षा सलाहकार बनाया गया है।

List of Latest Appointment in India 2022 (महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022)

> Indian Army Chief

Q: किस व्यक्ति को भारतीय थल सेना के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है?

Ans: मनोज पांडे

Explanation: मनोज पांडे को भारतीय थल सेना के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।

> DGMO Director General

Q: किस व्यक्ति को सैन्य अभियान का नया महानिदेशक (DGMO) बनाया गया है?

Ans: मनोज कुमार कटियार

Explanation: मनोज कुमार कटियार को सैन्य अभियान का नया महानिदेशक डीजीएमओ बनाया गया है।

> Secretary of PM Narendra Modi

Q: किस व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है?

Ans: विवेक कुमार

Explanation: विवेक कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

19 August 2022 Current Affairs in