19 August 2022 Current Affairs in Hindi: Bank, RRB, SSC, UPSC, PSC में सफलता पाने के लिए ’19 August 2022 Current Affairs in Hindi’ पढ़ें।

करेंट अफेयर्स के इस अंक में सभी अति महत्वपर्ण प्रश्नों को शामिल करने की पूरी कोशिश की गई है। जिससे परीक्षार्थियों को परेशान ना होना पड़े, उन्हें सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर एक स्थान पर ही मिल सकें। उम्मीद करता हूँ कि परीक्षार्थियों को करेंट अफेयर्स में सर्वाधिक अंक लाने में पूरी मदद मिलेगी।
19 August 2022 Current Affairs in Hindi (19 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स)
> संयुक्त राष्ट्र के नये जलवायु प्रमुख
Q 1: हाल ही में किसे संयुक्त राष्ट्र का नया जलवायु प्रमुख बनाया गया है?
Ans: साइमन स्टील
Explanation: साइमन स्टील ग्रेनाडा के पूर्व मंत्री रहे हैं। इनसे पहले इस महत्वपूर्ण पद पर मैक्सिकन राजनायिक पेट्रिशिया एस्पिनोसा थे। संयुक्त राष्ट्र यानी यूनाइटेड नेशंस की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी। इसका मुख्यालय न्यूयार्क (यूएसए) में स्थित है। इसके वर्तमान अध्यक्ष एंटोनियो गुटेरेस हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ में 193 देश शामिल है जबकि दो देश देखरेख करने के लिए है। यह दो देश हैं वेटिकन और फिलिस्तीन। |
> कीनिया के नये राष्ट्रपति
Q 2: हाल ही में किसे कीनिया का नया राष्ट्रपति बनाया गया है?
Ans: विलियम रूटो
Explanation: कीनिया के नए राष्ट्रपति विलियम रूटो केन्या के पिछले 9 वर्ष से उपराष्ट्रपति थे। यह केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्यात्ता का स्थान लेंगे। |
Q 3: किस संस्थान ने भारत के पहले 3D प्रिंटेड मानव कॉर्निया को विकसित किया है?
Ans: एलवी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट हैदराबाद, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हैदराबाद, सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलेक्युलर बायोलॉजी हैदराबाद
Explanation: 3D प्रिंटेड मानव कॉर्निया को पहले प्रयास में ही खरगोश के नेत्र में प्रत्यारोपित किया गया। |
19 August 2022 Current Affairs in Hindi (19 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स)
> इप्सोस इंडिया सर्वेक्षण
Q 4: हाल ही में हुए इप्सोस इंडिया के सर्वेक्षण में किस संस्थान को सबसे भरोसेमंद संस्थान का स्थान दिया गया है?
Ans: भारतीय रक्षा बल
Explanation: इस सर्वेक्षण के अनुसार लगभग 66 % लोगों का भरोसा भारतीय रक्षा बल पर है। इस सर्वेक्षण में सुप्रीम कोर्ट को चौथा स्थान, केंद्रीय जांच ब्यूरो को पांचवां स्थान, भारतीय संसद को सातवां स्थान, मीडिया को आठवां स्थान तथा भारतीय चुनाव आयोग को नौवां स्थान मिला है। दूसरा स्थान भारतीय रिजर्व बैंक को तथा तीसरा स्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है। |
> कोविड-19 बूस्टर वैक्सीन ‘बिवालीन’ को मंजूरी
Q 5: कोविड-19 बूस्टर वैक्सीन ‘बिवालीन’ को मंजूरी देने वाला प्रथम देश कौन सा है?
Ans: ब्रिटेन
Explanation: ‘बिवालीन’ वैक्सीन से ओमीक्रॉन वेरिएंट को टारगेट किया जाएगा। इस वैक्सीन को अमेरिकी फार्मा कंपनी मॉडर्ना ने विकसित किया है। यह ब्रिटेन में 18 वर्ष से ऊपर है यानी कि वयस्कों को बूस्टर डोज के रूप में प्रयोग की जाएगी। |
> नेशनल बैंक फॉर फाइनेंस फाइनेंस इन इन्फ्राट्रक्चर एंड डेवलपमेंट के नये प्रबंध निदेशक
19 August 2022 Current Affairs in Hindi (19 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स)
Q 6: हाल ही में किसे नेशनल बैंक फॉर फाइनेंस फाइनेंस इन इन्फ्राट्रक्चर एंड डेवलपमेंट का नया प्रबंध निदेशक बनाया गया है?
Ans: राज किरण राय
Explanation: भारत में किसी भी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में आंशिक रूप से निवेश करने के लिए इस बैंक की स्थापना हुई है। इस बैंक की स्थापना 2021 में हुई तथा इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष केवी कामत हैं। |
> ब्लू ब्लैक सम्मान
Q 7: लंदन में बने किस भारतीय स्वतंत्रता सेनानी के घर को ब्लू ब्लैक सम्मान दिया गया है?
Ans: दादा भाई नौरोजी
Explanation: दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन के पहले भारतीय सांसद और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। नौरोजी 1892 – 1895 के मध्य लिबरल पार्टी के अध्यक्ष सदस्य के रूप में ब्रिटिश के पहले भारतीय सांसद रहे हैं। उन ऐतिहासिक इमारतों को यह ब्लू ब्लैक सम्मान मिलता है जहां महान व्यक्ति या महान संगठन रहा करते थे। |
19 August 2022 Current Affairs in Hindi (19 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स)
> एशिया के सबसे बड़े संपीड़ित बायोगैस संयंत्र का शुभारंभ
Q 8: एशिया के सबसे बड़े संपीड़ित बायोगैस संयंत्र को किस स्थान पर शुरू किया गया है?
Ans: संगरूर पंजाब
Explanation: इस संयंत्र को स्थापित करने का उद्देश्य स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है। 33.23 टन सीबीजी प्रतिदिन इस संयंत्र की कुल क्षमता है। इस संयंत्र को स्थापित करने के पीछे दो लक्ष्य है- पहला धान की पराली जलाने से उत्पन्न वायु प्रदूषण की रोकथाम और दूसरा लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। |
> वर्ष 2022 का सुल्तान अजलन शाह हॉकी टूर्नामेंट
Q 9: वर्ष 2022 का सुल्तान अजलन शाह अंतर्राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन कहां होगा?
Ans: इपोह मलेशिया
Explanation: यह हॉकी टूर्नामेंट हर वर्ष मलेशिया में आयोजित होता है। अब तक सबसे अधिक बार 10 बार यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया ने जीता है। |
19 August 2022 Current Affairs in Hindi (19 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स)
> पब्लिक सिस्टम लैब का उद्घाटन
Q 10: हाल ही में किसने पब्लिक सिस्टम लैब का उद्घाटन किया है?
Ans: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
Explanation: मंत्री पीयूष गोयल ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पब्लिक सिस्टम लैब का उद्घाटन किया है। यह उद्घाटन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी, नई दिल्ली में किया गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी, नई दिल्ली और विश्व खाद्य कार्यक्रम की परस्पर सहयोग से इस लैब की स्थापना की गई है। |
> मंथन मंच का शुभारंभ
Q 11: किस निकाय ने मंथन मंच का शुभारंभ किया है?
Ans: भारतीय प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार
Explanation: इस मंथन मंच का उद्देश्य भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के सभी क्षेत्र को सक्षम और सशक्त बनाना है। इस मंथन मंच के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करना है। साथ ही उद्योग और वैज्ञानिक अनुसंधान तथा विकास पारिस्थितिक तंत्र के मध्य सहयोग बढ़ाना भी है। वर्तमान में भारत के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद है। |