Current Affairs 6 October 2021 : मुख्य तथ्य और प्रश्नोत्तरी ( राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, आर्थिक, खेलकूद, व्यक्ति विशेष इत्यादि। )
Current Affairs 6 October 2021
यहाँ विभिन्न प्रतियोगिताएं में आने वाले करंट अफेयर्स की दृस्टि से ” 6 अक्टूबर “ के महत्वपूर्ण तथ्य दिए गए हैं। जो की राष्ट्रीय, अंतरास्ट्रीय, आर्थिक, खेलकूद, इत्यादि से सम्बंधित हैं। आशा करता हूँ, कि इन्हें अध्ययन कर पाठकों को अत्यधिक लाभ मिलेगा।
Current Affairs 5 October 2021
राष्ट्रीय :
- प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (PMAY – U) से 75000 हजार लाभ लेने वाले व्यक्तियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने चाबियों को उनके हवाले की।
- इस वर्ष असम का लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार से हमारे उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन व्यक्तियों को मिलता है जो राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय योगदान में महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
- लखनऊ में आयोजित सम्मेलन – एक्सपो ” Azadi@75- New Urban India : Transforming Urban Landscape ” का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।
- मानसिक स्वस्थ जागरूकता अभियान सप्ताह ( 5 से 10 अक्टूबर ) स्वस्थ्य मंत्रालय द्वारा लांच किया गया।
- श्री लंका की राजधानी कोलम्बो में भारतीय विदेश सचिव हरसवर्धन श्रींगला ने श्री लंका के वर्तमान राष्ट्रपति गोतबाए गोटबाया राजपक्षे से मिले।
अंतर्राष्ट्रीय :
- भौतिकी क्षेत्र में जटिल भौतिक प्रणालियों पर कार्य करने पर इस वर्ष का नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया। जिन वैज्ञानिकों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वे हैं- जापान देश के स्यो करो मानेबे, जर्मनी देश के क्लॉस हैसलमैन, और इटली देश के जिऑर्जियो पेरिस।
- सोशल मीडिया पर ऑनलाइन साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान (4 से 22 अक्टूबर ) इंटरपोल द्वारा प्रारम्भ किया गया।
खेल कूद :
- हाल ही में रोहित शर्मा ( भारतीय क्रिकेटर ) ने टी 20 में 400 छक्के मारकर विश्व के सातवें और भारत के प्रथम खिलाडी होने का गौरव हासिल किया है।
- सैम करन इंग्लैंड से सम्बंधित खिलाडी हैं। चोट लगने के कारन इनके स्थान पर टी 20 में टॉम करन को खिलाया गया।
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी ( Current Affairs 6 October 2021 )
प्रश्न : हाल ही में पीरामल कैपिटल अवं हाऊसिंग फाइनेंस लिमिटेड का जिस कंपनी के साथ विलय किया है, उस कंपनी का क्या नाम है।
उत्तर : DHFL
प्रश्न : उस भारतीय छात्रा का नाम क्या है जिसने मात्रा 9 मिनट 31 सेकंड में विश्व के 195 देशों की 7 महत्वपूर्ण जानकारियों को बताकर गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।
उत्तर : जियाना शाह
यह मध्य प्रदेश, इंदौर की रहने वाली हैं, जो 6 वर्ष की प्रथम कक्षा की छात्रा हैं।
प्रश्न : हाल ही में लोकप्रिय धारावाहिक रामायण के प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले किस कलाकार की मृत्यु 83 वर्ष में हुई।
उत्तर : अरविन्द त्रिवेदी
अरविन्द त्रिवेदी ने भारतीय धारावाहिक रामायण में रावण की भूमिका अदा की। यही नहीं, इन्होने हिंदी और गुजराती भाषा की 300 फिल्मों में भी किरदार निभाया है।
प्रश्न : मूडीज़, जो की एक रेटिंग एजेंसी है। इसने भारत देश को किस प्रकार की रेटिंग प्रदान की है।
उत्तर : बी ए ए ए 3
प्रश्न : किस व्यक्ति को भारत में अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम ने नया प्रमुख बनाया है।
उत्तर : वेंडी वर्नर
प्रश्न : हाल ही में अमिताभ बच्चन को किस कंपनी ने नया ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
उत्तर : क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी CoinDCX
प्रश्न : हाल ही में एडिडास कंपनी ने 2024 तक वर्जिन पॉलिएस्टर को पॉलिएस्टर के साथ बदलने से सम्बंधित किस अभियान को लांच किया है।
उत्तर : इम्पॉसिबल इस नथिंग
इस अभियान के तहत 2024 तक रीसाइक्लिंग द्वारा सभी वर्जिन पॉलिएस्टर को पॉलिएस्टर में बदला जायेगा।