16 August 2022 Current Affairs in Hindi

16 August 2022 Current Affairs in Hindi: Top 16 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स हिंदी में

16 August 2022 Current Affairs in Hindi: Bank, RRB, SSC, UPSC, PSC में सफलता पाने के लिए ’16 August 2022 Current Affairs in Hindi’ पढ़ें।

16 August 2022 Current Affairs in Hindi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

करेंट अफेयर्स के इस अंक में सभी अति महत्वपर्ण प्रश्नों को शामिल करने की पूरी कोशिश की गई है। जिससे परीक्षार्थियों को परेशान ना होना पड़े, उन्हें सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर एक स्थान पर ही मिल सकें। उम्मीद करता हूँ कि परीक्षार्थियों को करेंट अफेयर्स में सर्वाधिक अंक लाने में पूरी मदद मिलेगी।

16 August 2022 Current Affairs in Hindi (16 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स)

> राष्ट्रीय शोक दिवस – बांग्लादेश

Q 1: किस देश ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय शोक दिवस के रुप में मनाया?

Ans: बांग्लादेश

Explanation: बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति एवं बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान की पुण्यतिथि 15 अगस्त को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया गया। 15 अगस्त 1975 को एक सैनिक विद्रोह के चलते शेख मुजीब सहित 28 लोगों की नृशंस हत्या की गई।

> गुमनाम नायकों के नाम पर पार्कों का नाम

Q 2: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने गुमनाम नायकों के नाम पर कितने पार्कों का नाम समर्पित किया?

Ans: 16

Explanation: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने गुमनाम नायकों के नाम पर 16 पार्कों का नाम समर्पित किया।

> पहले ओमीक्रॉन वैक्सीन को मंजूरी

Q 3: हाल ही में किस देश ने सबसे पहले ओमीक्रॉन वैक्सीन को मंजूरी प्रदान की है?

Ans: यूनाइटेड किंगडम

Explanation: इस वैक्सीन (ओमीक्रॉन वैक्सीन) को 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए प्रयोग किया जाएगा। 

16 August 2022 Current Affairs in Hindi (16 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स)

> मंकीपॉक्स वेरिएंट का नाम बदला

Q 4: हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स वेरिएंट को क्या नाम दिया है?

Ans: ” क्लैड I, IIa, IIb “

Explanation: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स वेरिएंट का नाम बदलकर ” क्लैड I, IIa, IIb ” कर दिया है। इस नाम परिवर्तन का उद्देश्य सांस्कृतिक एवं सामाजिक अपराध से बचने के लिए हुआ है। इस वायरल बीमारी का पहला मामला मई 2022 में यूनाइटेड किंगडम में देखा गया था। 

> नेचर इंडेक्स 2022

Q 5: हाल ही में जारी ‘नेचर इंडेक्स 2022’ रिपोर्ट में किस विश्वविद्यालय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

Ans: हैदराबाद विश्वविद्यालय

Explanation: इस नेचर इंडेक्स रिपोर्ट को रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा पृथ्वी और पर्यावरण विज्ञान पर आधारित शोध लेखों के आधार पर जारी किया जाता है। हैदराबाद विश्वविद्यालय को भारतीय विश्वविद्यालय में पहला स्थान तथा सभी शैक्षणिक क्षेत्र के संस्थानों में 16 स्थान मिला है। 

> अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का निलंबन

16 August 2022 Current Affairs in Hindi (16 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स)

Q 6: हाल ही में फीफा ने किस फुटबॉल महासंघ को निलंबित कर दिया है?

Ans: अखिल भारतीय महासंघ

Explanation: फीफा द्वारा अखिल भारतीय महासंघ को तत्काल निलंबित करने का कारण तीसरे पक्ष का प्रभाव है। इस निलंबन के उपरांत भारत में होने वाले अंडर – 17 महिला विश्व कप का आयोजन भारत में अब नहीं होगा। मई 2022 में भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को भंग कर दिया था, तथा इस फेडरेशन के संचालन के लिए 3 सदस्य समिति बनाने की बात कही गई थी। 

> ग्राम गार्ड योजना 2022

Q 7: किस राज्य द्वारा ग्राम गार्ड योजना 2022 का शुभारंभ किया गया है?

Ans: जम्मू कश्मीर

Explanation: यह योजना जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा शुरू की गई है, जो कि 15 अगस्त 2022 से प्रभावी हुई है। इस योजना के निर्माण की स्वीकृति गृह मंत्रालय ने प्रदान की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जम्मू कश्मीर में प्रेरित और समर्थित आतंकवादी घटनाओं को रोकने और केंद्र शासित प्रदेशों में सुरक्षा ग्रेड को बढ़ावा देना है। 

16 August 2022 Current Affairs in Hindi (16 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स)

> भारत ने श्रीलंका को डोर्नियर निगरानी विमान दिया

Q 8: हाल ही में भारत ने किस देश को पहला डोर्नियर निगरानी विमान दिया है?

Ans: श्रीलंका

Explanation: 16 अगस्त को श्रीलंकाई राष्ट्रपति राणा विक्रमसिंघे की उपस्थिति में पहला डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान प्रदान किया। इस विमान को भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले और भारतीय नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल एस एन घोरमाड़े ने दो दिवसीय यात्रा के दौरान सौंपा। 

> भारत की पहली सेलाइन वाटर लालटेन

Q 9: हाल ही में किसने भारत की पहली सेलाइन वाटर लालटेन का शुभारंभ किया है?

Ans: केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह

Explanation: इसे एलईडी लैंप को रोशन करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इसमें समुद्र के पानी का उपयोग होगा। इस सेलाइन वाटर लालटेन का नाम ‘रोशनी’ रखा गया है। इसमें खारे पानी या सामान्य नमक के साथ मिश्रित पानी का उपयोग किया जाएगा। 

16 August 2022 Current Affairs in Hindi (16 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स)

> उत्सव सावधि जमा योजना

Q 10: हाल ही में किस बैंक ने उत्सव सावधि जमा योजना शुरू की है?

Ans: भारतीय स्टेट बैंक

Explanation: एसबीआई की यह अनूठी योजना को देश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू की गई है। इस योजना सीमित समय (1000 दिनों) के लिए होगी, जिसमें उच्च ब्याज दरें 6.10% प्रतिवर्ष होंगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 0.50% की अतिरिक्त ब्याज दर दी जाएगी। इस योजना की समय सीमा 75 दिन होगी तथा ब्याज की दरें 15 अगस्त 2022 से ही प्रभावी हो जाएंगी। 

> अंतर्राष्ट्रीय समुद्री भोजन शो 2023 की मेजबानी

Q 11: वर्ष 2023 में कहां पर इंटरनेशनल सीफूड शो का आयोजन होगा?

Ans: कोलकाता

Explanation: वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले 23 में अंतरराष्ट्रीय समुद्री भोजन शो की मेजबानी कोलकाता भारत करेगा। 

# 13 August 2022 Current Affairs in Hindi