You are currently viewing 13 August 2022 Current Affairs in Hindi: Top Most Important प्रश्न

13 August 2022 Current Affairs in Hindi: Top Most Important प्रश्न

13 August 2022 Current Affairs in Hindi: Bank, RRB, SSC, UPSC, PSC में सफलता पाने के लिए ’13 August 2022 Current Affairs in Hindi’ पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

करेंट अफेयर्स के इस अंक में सभी अति महत्वपर्ण प्रश्नों को शामिल करने की पूरी कोशिश की गई है। जिससे परीक्षार्थियों को परेशान ना होना पड़े, उन्हें सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर एक स्थान पर ही मिल सकें। उम्मीद करता हूँ कि परीक्षार्थियों को करेंट अफेयर्स में सर्वाधिक अंक लाने में पूरी मदद मिलेगी।

Table of Content

13 August 2022 Current Affairs in Hindi (13 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स)

> World Peace Commission (विश्व शांति आयोग)

Q 1: हाल ही में विश्व शांति आयोग के लिए किसका नाम प्रस्तावित किया गया है।

Ans: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी

Explanation: तीन सदस्यीय विश्व शांति आयोग के लिए मैक्सिको के राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासचिव और पॉप फ्रांसिस का नाम प्रस्तावित किया है।
इस आयोग का मुख्य उद्देश्य पुरे विश्व में युद्ध रोकने के प्रयास है। तथा इस आयोग के माध्यम से काम से काम 5 वर्षों तक युद्ध विराम संधि को सुनिश्चित करना होगा।
मैक्सिको के राष्ट्रपति ने युद्ध जैसी कार्यवाही को रोकने के उद्देश्य से चीन, रूस और अमेरिका देशों से शांति रखने के उपायों को अपनाने की अपील की है। इस आयोग से युद्ध जैसे विभीषिका को झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी।
> मैक्सिको के राष्ट्रपति : आंद्रे लोपेज़ मैनुएल ओब्रेडॉर
> संयुक्त राष्ट्र महा सचिव : अंतोनियो गुतेरेस

> Virtual Space Tech Park (वर्चुअल स्पेस टेक पार्क ‘स्पार्क’ लॉन्च)

Q 2: हाल ही में किस संस्थान द्वारा वर्चुअल स्पेस टेक पार्क ‘स्पार्क’ को लॉन्च किया गया है?

Ans: इसरो

Explanation: ‘स्पार्क’ को इसरो के वर्तमान अध्यक्ष सोमनाथ के द्वारा लांच किया गया है। वर्चुअल स्पेस टेक पार्क ‘स्पार्क’ हाल ही में आयोजित आजादी का अमृत समारोह के एक हिस्से का रूप है।

> Gramin Sahkari Bank (ग्रामीण सहकारी बैंकों का राष्ट्रीय सम्मेलन)

Q 3: हाल ही में कहां पर ग्रामीण सहकारी बैंकों का राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया?

Ans: नई दिल्ली

Explanation: 12 अगस्त 2022 को केंद्रीय गृह और सरकार के सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का आयोजन राज्य सहकारी बैंकों के राष्ट्रीय संघ और सहकारिता मंत्रालय द्वारा संपन्न हुआ।

13 August 2022 Current Affairs in Hindi (13 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स)

> SMILE 75 (स्माइल-75 पहल)

Q 4: हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा SMILE – 75 पहल को शुरू किया गया?

Ans: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

Explanation: यह पहल 12 अगस्त 2022 को शुरू की गई है, जो कि पहले से चल रही SMILE परियोजना का ही एक भाग है। SMILE – 75 पहल 75 नगर पालिकाओं में भीख मांगने वाले व्यक्तियों के लिए पुनर्वास से संबंधित है।

> Atal Pension Scheme (परिवर्तित अटल पेंशन योजना के नियम)

Q 5: हाल ही में किन अभ्यर्थियों को किन लाभार्थियों को अटल पेंशन योजना से बाहर रखा गया है?

Ans: आयकर दाता

Explanation: परिवर्तित अटल पेंशन योजना के नियमों के अनुसार जो नागरिक आयकर देता है या दे रहा है, उसे इस पेंशन योजना का पात्र नहीं माना जाएगा। परिवर्तित अटल पेंशन योजना के नियम 1 अक्टूबर 2005 से प्रभावी होंगे।

> Bilateral Exercise (द्विपक्षीय अभ्यास ‘उदार शक्ति’)

13 August 2022 Current Affairs in Hindi (13 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स)

Q 6: हाल ही में अगस्त 2022 में भारतीय वायु सेना किस देश में द्विपक्षीय अभ्यास ‘उदार शक्ति’ में भाग लेने के लिए रवाना हुआ?

Ans: मलेशिया

Explanation: अभ्यास मलेशिया की वायु सेना ‘रॉयल मलेशियाई वायु सेना’ तथा ‘भारतीय वायु सेना’ के मध्य होगा। दोनों देशों के बीच होने वाला यह अभ्यास पहला द्विपक्षीय अभ्यास होगा। इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना Su – 30  MKI और C – 17 विमानों को शामिल करेगा जबकि रॉयल मलेशियाई वायु सेना Su – 30 MKM विमान का प्रयोग करेगा।

> Low Altitude Escape Motor Testing (गगनयान)

Q 7: हाल ही में कहां से गगनयान के क्रू एस्केप सिस्टम की लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर (LEM) का सफल परीक्षण किया गया?

Ans: श्रीहरिकोटा स्पेस पोर्ट से

Explanation: हाल ही में श्रीहरिकोटा स्पेस पोर्ट से गगनयान के क्रू एस्केप सिस्टम की लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर (LEM) का सफल परीक्षण किया गया।

13 August 2022 Current Affairs in Hindi (13 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स)

> India The Capital of World (भारत दुनिया की कौशल राजधानी)

Q 8: भारत को दुनिया की कौशल राजधानी बनाने के लिए किन निकायों के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए?

Ans: राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम

Explanation: कौशल राजधानी बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम निकायों के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों ही निकायों के मुख्यालय नई दिल्ली में है।

> World Organ Donation Day (विश्व अंगदान दिवस)

Q 9: हाल ही में किस दिन विश्व अंगदान दिवस मनाया गया है?

Ans: 13 अगस्त

Explanation: प्रत्येक वर्ष 13 अगस्त को दुनिया भर में विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है। अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को प्रोत्साहित करना ही इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है।

13 August 2022 Current Affairs in Hindi (13 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स)

> World Elephant Day (विश्व हाथी दिवस)

Q 10: हाल ही में किस दिन विश्व हाथी दिवस मनाया गया?

Ans: 12 अगस्त

Explanation: हर साल 12 अगस्त को दुनिया भर में विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है। पहली बार विश्व हाथी दिवस 12 अगस्त 2012 को मनाया गया था। इस हाथी दिवस की स्थापना एलीफेंट रिप्रोडक्शन फाउंडेशन ऑफ थाईलैंड ने की थी।

> Khelo India Mahila League (खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग)

Q 11: पहली अंडर – 16 वर्ग की खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग का आयोजन कहां किया?

Ans: नई दिल्ली

Explanation: नई दिल्ली के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में पहली अंडर – 16 वर्ग की खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग आयोजित होगी। यह पहली हॉकी लीग अगस्त से 23 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। लीग में 16 टीमें भाग लेंगी तथा जिसमें 56 मैच पहले चरण में खेले जाएंगे।